“लोकपक्ष” एक सर्वेक्षण कर रहा है एक क्रन्तिकारी रणनीति बनाने के लिए. मजदूर वर्ग और किसानों की भूमिका अहम् रहेगी आज के फासीवाद को हराने के लिए.
हालाँकि चुनाव के द्वारा फासीवाद को ख़त्म करना मुमकिन है या नही, यह भी सवाल है. यह सवाल, EVM द्वारा चुनाव हो या बैलट पेपर द्वारा, तब भी है. यह भी अंदेशा है कि चुनाव हो ही ना और किसी भी बहाने से टाल दिया जाय, या यदि हो तो चुनाव आयोग द्वारा भारी मात्र में धांधली की जाय और वर्तमान शाशकों को फिर से सत्ता में लाया जाय.
फिर भी मतदाताओं की समझ, संघर्ष और राजनितिक चेतना की जानकारी जरुरी है किसी भी सर्वहारा वर्ग के पार्टी के राजनितिक लाइन के लिए.
तो साथियों, आप इस सर्वेक्षण में शामिल हों. यहाँ अन्य मिडिया की तरह प्रश्नों के कुछ जवाब नहीं हैं, जिसमें से आप को एक या अनेक चुनना है. आपको खुद ही लिखना होगा कि आप किस पार्टी को वोट देना चाहेंगे और क्यों. आप अपना राजनितिक विचार और विश्लेषण भी दे सकते हैं.
(नोट: लोकपक्ष मजदूर और बाकी सारे शोषित और प्रताड़ित वर्गों की एक राजनितिक पार्टी है.)
No comments:
Post a Comment